Holi 2024: इस साल कब है होली? जानिए होलिका दहन?

Holi 2024 होली एक पारंपरिक, सांस्कृतिक और धार्मिक त्योहार है। इसे पूरे भारत में देखा जा सकता है। Holi 2024 प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। इस दिन लोग रंगों में सराबोर होते हैं।

हिंदू धर्म में होली एक महत्वपूर्ण पर्व है। इसका इंतजार बसंत महीने लगने से ही शुरू हो जाता है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की रात होलिका दहन करके Holi 2024 मनाया जाता है। हिंदू धर्म में होली का दहन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली एक पारंपरिक, सांस्कृतिक और धार्मिक त्योहार है। इसे पूरे भारत में देखा जा सकता है।

होली प्रेम और भाईचारे का त्योहार है। इस दिन लोग रंगों में सराबोर होते हैं। घरों में पकवान और गुझिया बनाए जाते हैं। होली पर लोग एक दूसरे के घर जाते हैं, रंग-गुलाल लगाते हैं और एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। इसलिए आओ आइए जानते हैं इस साल Holi 2024 की सही तारीख और शुभ मुहूर्त क्या है…

पूर्णिमा तिथि

फाल्गुन पूर्णिमा को होलिका दहन और इसके अगले दिन होली मनाई जाती है। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 09 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 25 मार्च को दोपहर 12 बजकर 29 मिनट पर होगा।

होलिका दहन 2024

24 मार्च को होलिका दहन है। इस दिन होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त देर रात 11 बजकर 13 मिनट से लेकर 12 बजकर 27 मिनट तक है। ऐसे में होलिका दहन के लिए आपको कुल 1 घंटे 14 मिनट का समय मिलेगा।

कब है होली 2024?

होलिका के अगले दिन होली मनाई जाती है, इसलिए इस साल 25 मार्च को होली है। इस दिन देशभर में धूमधाम से होली मनाई जाएगी।

होलिका दहन पूजा की विधि

  1. होलिका दहन की पूजा करने के लिए सबसे पहले स्नान करना जरूरी है।
  2. स्नान के बाद होलिका की पूजा वाले स्थान पर उत्तर या पूरब दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाएं।
  3. पूजा करने के लिए गाय के गोबर से होलिका और प्रहलाद की प्रतिमा बनाएं।
  4. वहीं पूजा की सामग्री के लिए रोली, फूल, फूलों की माला, कच्चा सूत, गुड़, साबुत हल्दी,.मूंग, बताशे, गुलाल नारियल, 5 से 7 तरह के अनाज और एक लोटे में पानी रख लें।
  5. इसके बाद इन सभी पूजन सामग्री के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा करें। मिठाइयां और फल चढ़ाएं।
  6. होलिका की पूजा के साथ ही भगवान नरसिंह की भी विधि-विधान से पूजा करें और फिर होलिका के चारों ओर सात बार परिक्रमा करें। 

ये भी पढ़ें

Sidhu Moose Wala: माता-पिता मार्च में बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं

3 thoughts on “Holi 2024: इस साल कब है होली? जानिए होलिका दहन?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *